RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 19 Apr 2025 , 6:14 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » धामी बोले: समान नागरिक संहिता पर जनसमर्थन बाबा साहेब के सपनों की पूर्ति, तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब

धामी बोले: समान नागरिक संहिता पर जनसमर्थन बाबा साहेब के सपनों की पूर्ति, तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब

देहरादून, 14 अप्रैल:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में लागू की गई ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने इसे बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

धामी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह विशाल जनसमुद्र बाबा साहेब के सपनों को साकार करते हुए हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में लागू की गई समान नागरिक संहिता पर जनविश्वास की मुहर है। यह न केवल सामाजिक न्याय की दिशा में एक निर्णायक पहल है, बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों पर करारा प्रहार भी है।”

धामी बोले: समान नागरिक संहिता पर जनसमर्थन बाबा साहेब के सपनों की पूर्ति, तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब
धामी बोले: समान नागरिक संहिता पर जनसमर्थन बाबा साहेब के सपनों की पूर्ति, तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता से समाज में समानता, न्याय और एकता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह कानून प्रदेश में सभी नागरिकों को एक समान अधिकार और कर्तव्यों की भावना देगा, जिससे सामाजिक समरसता मजबूत होगी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। इस कदम को जहां भाजपा सरकार एक ऐतिहासिक उपलब्धि मान रही है, वहीं विपक्षी दलों ने इस पर कई सवाल भी उठाए हैं। लेकिन धामी सरकार का कहना है कि यह कानून संविधान के मूल मूल्यों के अनुरूप है और इसका उद्देश्य सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करना है।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji