RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 16 Jun 2025 , 8:28 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » रेखा गुप्ता का लुधियाना दौरा: “पंजाब की जनता अब भ्रष्ट ‘आप’ सरकार से मुक्ति चाहती है”

रेखा गुप्ता का लुधियाना दौरा: “पंजाब की जनता अब भ्रष्ट ‘आप’ सरकार से मुक्ति चाहती है”

रेखा गुप्ता का लुधियाना दौरा: "पंजाब की जनता अब भ्रष्ट 'आप' सरकार से मुक्ति चाहती है"

रेखा गुप्ता का लुधियाना दौरा: “पंजाब की जनता अब भ्रष्ट ‘आप’ सरकार से मुक्ति चाहती है”

लुधियाना, 15 जून:
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पटेल नगर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। जनसमर्थन से उत्साहित रेखा गुप्ता ने कहा कि पंजाब की जनता इस उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक संदेश देने जा रही है।

रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “आप” सरकार ने जनता को सिर्फ झूठे वादे और छलावा दिया है। उन्होंने कहा, “नशा मुक्त पंजाब” का सपना दिखाने वाली आम आदमी पार्टी अब खुद नशा माफियाओं की संरक्षक बन चुकी है। युवा बर्बाद हो रहे हैं, किसान परेशान हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं और गरीब वर्ग उपेक्षित महसूस कर रहा है।

रेखा गुप्ता का लुधियाना दौरा: "पंजाब की जनता अब भ्रष्ट 'आप' सरकार से मुक्ति चाहती है"
रेखा गुप्ता का लुधियाना दौरा: “पंजाब की जनता अब भ्रष्ट ‘आप’ सरकार से मुक्ति चाहती है”

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब के इस “भ्रष्टतंत्र” का एकमात्र विकल्प भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा, “भाजपा विकास, सुशासन और पंजाब के स्वाभिमान की राजनीति के साथ आपके बीच आई है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर एक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध पंजाब का निर्माण करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji