अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर हुआ कलश स्थापना का कार्य, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन
अयोध्या, 14 अप्रैल 2025 श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य तेजी से अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। इसी क्रम को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण साक्षी बना, जब मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर कलश की स्थापना प्रातः 9:15 बजे कलश पूजन विधि का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात प्रातः 10:15 बजे विधिवत् रूप से कलश की स्थापना संपन्न की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन एवं पारंपरिक विधियों के साथ यह कलश स्थापना हुई, जिसे मंदिर निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कलश स्थापना के साथ ही मंदिर का मुख्य शिखर पूर्ण रूप से तैयार हो गया है।
कलश स्थापना का यह पावन कार्य वैदिक आचार्यों और शिल्पाचार्यों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और शंख, घंटा-ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर निर्माण का कार्य निर्धारित समय के अनुसार चल रहा है और आगामी महीनों में गर्भगृह के भीतर श्रीरामलला के स्थायी स्थान पर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियाँ भी शुरू की जाएंगी।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/