
शाहजहांपुर की खुशी ने तुर्की में लहराया तिरंगा, ईरान की अइदा को हराकर ग्रैपलिंग में जीता स्वर्ण
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की बेटी खुशी ने अंतरराष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। जैतीपुर क्षेत्र के अगरौली नवादा मोड़ गांव की रहने वाली खुशी ने तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित ग्लोबल ग्रैपलिंग सीरीज में 64 किलोग्राम भार वर्ग में यह सफलता हासिल








