अब इटली में भी चलेगा ‘योगी मॉडल’ का बुलडोजर, प्रदर्शनकारियों और माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
रोम/ 6 जून 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बुलडोजर मॉडल’ की गूंज अब यूरोप तक पहुंच गई है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने एक ऐसा नया कानून पास किया है, जिसे सीधे तौर पर ‘योगी मॉडल’ से प्रेरित बताया जा रहा है। इस कानून के तहत अब इटली में भी अपराधियों, माफियाओं और हिंसक प्रदर्शनकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी — जिसमें उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाना भी शामिल हो सकता है।
क्या है नया कानून?
इटली की सीनेट ने एक विवादित विधेयक को मंजूरी दी है, जो
प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान करता है।
उपद्रवियों और हिंसक प्रदर्शनकारियों की संपत्तियां जब्त करने या ध्वस्त करने की अनुमति देता है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है ताकि वे निडर होकर कार्रवाई कर सकें।
कैसे जुड़ा है योगी मॉडल से?
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया और उपद्रवियों के खिलाफ जो सख्त नीति अपनाई है – जिसमें अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाना प्रमुख है – उसी तरह की नीति अब इटली में भी लागू करने की तैयारी है।
इसलिए यूरोपीय मीडिया और कई राजनीतिक विश्लेषक इसे “UP मॉडल ऑन यूरोपियन सॉयल” (यूपी मॉडल यूरोपीय धरती पर) कहकर संबोधित कर रहे हैं।
मानवाधिकार संगठनों का विरोध
इस विधेयक को लेकर इटली में काफी विवाद रहा है।
मानवाधिकार संगठनों ने आरोप लगाया है कि इससे प्रदर्शन की आज़ादी और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन होगा।
फिर भी सीनेट में यह विधेयक बहुमत से पास हो गया, जिससे मेलोनी सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है।
ग्लोबल लेवल पर भारत के ‘लॉ एंड ऑर्डर मॉडल’ की मान्यता
यह पहली बार है जब किसी यूरोपीय लोकतंत्र ने भारत के किसी राज्य की आंतरिक कानून व्यवस्था नीति को प्रेरणा के रूप में अपनाया है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि “बुलडोजर” अब सिर्फ मशीन नहीं बल्कि एक प्रतीक बन गया है कानून के डर और अपराधियों पर कार्रवाई के संकल्प का प्रतीक।