RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 12:39 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » ऑपरेशन सिंदूर: की शान में दिल्ली से मनाली तक बाइक रैली

ऑपरेशन सिंदूर: की शान में दिल्ली से मनाली तक बाइक रैली

"ऑपरेशन सिंदूर: की शान में दिल्ली से मनाली तक बाइक रैली

“ऑपरेशन सिंदूर: की शान में दिल्ली से मनाली तक बाइक रैली

नई दिल्ली, 20 मई 2025:
आज भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय से #OperationSindoor को समर्पित एक विशेष बाइक रैली को तिरंगा लहराकर रवाना किया गया। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, सम्मान और समर्पण का प्रतीक बन गई है, जो देश के उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

यह रैली दिल्ली से प्रारंभ होकर पठानकोट, श्रीनगर, कारगिल, लेह, नुब्रा, तुर्तुक, पैंगोंग और विश्व की सबसे ऊँची मोटरेबल रोड उमलिंगला को पार करते हुए मनाली तक जाएगी। रास्ते में खारदुंगला, चांगला, जोजिला, फोटूला जैसे प्रमुख दर्रों पर तिरंगा फहराया जाएगा, जहां यह दल वीर सैनिकों को नमन करेगा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके सशक्त नेतृत्व के लिए धन्यवाद ज्ञापित करेगा।

इस प्रेरणादायक रैली का नेतृत्व कर रहे हैं:

मेजर अशोक शर्मा (कारगिल युद्ध वीर)

नीरज कुमार

चंदर दत्ता

स्वामी सुखदेव राम

धर्मेंद्र सूरी

इन सभी का साहस, संकल्प और राष्ट्रप्रेम हर भारतवासी के लिए एक प्रेरणा है।

यह बाइक रैली न केवल देश के वीर जवानों को सम्मानित करेगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सम्मान की भावना को भी प्रबल करेगी।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji