RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 02 Aug 2025 , 5:16 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » उत्तराखंड = UK » केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चारधाम यात्रा में हेली सेवाएं बंद, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चारधाम यात्रा में हेली सेवाएं बंद, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चारधाम यात्रा में हेली सेवाएं बंद, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चारधाम यात्रा में हेली सेवाएं बंद, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

रुद्रप्रयाग, 15 जून:
उत्तराखंड के केदारनाथ में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक दो वर्षीय बच्ची भी शामिल थी। हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला लिया है। यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति के गठन के आदेश दिए हैं, जो हेली सेवाओं की सुरक्षा, तकनीकी जांच और संचालन प्रक्रिया की गहन समीक्षा करेगी। इसके साथ ही एक सख्त एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिसमें उड़ान से पहले मौसम व तकनीकी स्थिति की अनिवार्य जांच का प्रावधान होगा।

यह हादसा आर्यन एविएशन के हेलीकॉप्टर के साथ हुआ, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि घाटी में अचानक मौसम बिगड़ने की वजह से यह दुर्घटना हुई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मई और जून महीने में उत्तराखंड हेली हादसे हो चुके हैं, जिससे यात्रियों और सरकार दोनों में चिंता का माहौल है। अब DGCA और UCADA ने भी मिलकर चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी है।

संबंधित समाचार
Rudra ji