गृहमंत्री अमित शाह ने BSF के जांबाज़ों को किया सम्मानित, बोले – सीमाओं की सुरक्षा में BSF का योगदान अतुलनीय
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने आज राजधानी दिल्ली में आयोजित “सीमा सुरक्षा बल के अलंकरण समारोह एवं रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान” में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवानों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया।
अपने संबोधन में शाह ने कहा कि, “दुर्गम सीमाओं और विषम मौसमीय परिस्थितियों में भी BSF ने सदैव राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1971 के युद्ध से लेकर #OperationSindoor तक BSF का योगदान अतुलनीय रहा है। मोदी सरकार BSF को अत्याधुनिक तकनीकों और संसाधनों से सुसज्जित कर रही है, जिससे इसे विश्व का सबसे सशक्त सुरक्षा बल बनाया जा सके।”
कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने BSF के वीर सपूतों को अलंकरण प्रदान कर उनके साहस और समर्पण की सराहना की। यह समारोह न केवल सीमा प्रहरियों के उत्साहवर्धन का माध्यम बना, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश उनका बलिदान कभी नहीं भूलता।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ;