जयप्रकाश जी ने महापौर राजा इकबाल सिंह को दी शुभकामनाएं
दिल्ली, 28 अप्रैल 2025:
दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर जयप्रकाश जी ने सिविक सेंटर में नव-निर्वाचित महापौर राजा इकबाल सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जयप्रकाश जी ने राजा इकबाल सिंह को महापौर पद का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने दिल्ली नगर निगम के विकास कार्यों और जनता की सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। जयप्रकाश जी ने विश्वास व्यक्त किया कि राजा इकबाल सिंह के नेतृत्व में नगर निगम नई ऊंचाइयों को छुएगा और दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
यह भेंट सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई
नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/