RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 02 Aug 2025 , 5:10 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » दिल्ली को जीरो से विकास की ओर ले जाना हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली को जीरो से विकास की ओर ले जाना हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली को जीरो से विकास की ओर ले जाना हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली – दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने राजधानी को बदहाल स्थिति में छोड़ दिया था, जिसके कारण बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, “हम दिल्ली को एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछली सरकारों की नीतियों के कारण जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अब हमारी सरकार इसे पूरी तरह बदलने के लिए तत्पर है।”

रेखा गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को प्रमुखता देने की बात कही। उन्होंने यमुना नदी की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा की।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री आवास, जिसे ‘शीशमहल’ कहा जाता है, में नहीं रहेंगी। उन्होंने इसे सरकारी गेस्ट हाउस में बदलने की योजना की ओर संकेत दिया।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने एक महीना पूरा हो चुका है, और इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। सरकार ने जल संकट, बिजली आपूर्ति, और अवैध कॉलोनियों की समस्या को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया है।

रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की जनता ने हमें बदलाव के लिए चुना है, और हम उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।

हमसे जुड़ें और अपडेट रहें  https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji