RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 2:12 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » दिल्ली को मिलेगा स्वच्छ और हरित भविष्य भलस्वा लैंडफिल पर ‘Bamboo Plantation Drive’ की शुरुआत,

दिल्ली को मिलेगा स्वच्छ और हरित भविष्य भलस्वा लैंडफिल पर ‘Bamboo Plantation Drive’ की शुरुआत,

दिल्ली को मिलेगा स्वच्छ और हरित भविष्य भलस्वा लैंडफिल पर ‘Bamboo Plantation Drive’ की शुरुआत,

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण और कचरे की समस्या से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भलस्वा लैंडफिल साइट पर ‘Bamboo Plantation Drive’ की शुरुआत की गई। यह अभियान माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना के सहयोग से और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिति में शुरू हुआ।

भलस्वा लैंडफिल साइट, जो लंबे समय से कचरे के विशाल ढेर के रूप में जानी जाती थी, अब हरियाली की ओर बढ़ रही है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना है, बल्कि शहर में हरित क्षेत्र भी बढ़ाना है।

 

वायु शुद्धि: बांस पर्यावरण से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर अधिक मात्रा में ऑक्सीजन उत्पन्न करता है।

मिट्टी की उर्वरता: यह मिट्टी के कटाव को रोकने और भूमि को पुनर्जीवित करने में मदद करता है।

तेजी से बढ़ने वाला पौधा: बांस अन्य पौधों की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ता है, जिससे लैंडफिल क्षेत्र जल्दी हरित हो सकता है।

प्राकृतिक बैरियर: यह धूल और प्रदूषण को कम करने में सहायक है।

यह अभियान दिल्ली सरकार द्वारा स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल को “दिल्ली के भविष्य को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम” बताया।

संबंधित समाचार
Rudra ji