RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 4:31 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » दिल्ली में अवैध नॉनवेज दुकानों पर सख्ती, मंत्री सिरसा ने दिए 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश

दिल्ली में अवैध नॉनवेज दुकानों पर सख्ती, मंत्री सिरसा ने दिए 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश

दिल्ली में अवैध नॉनवेज दुकानों पर सख्ती, मंत्री सिरसा ने दिए 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश

दिल्ली में अवैध नॉनवेज दुकानों पर सख्ती, मंत्री सिरसा ने दिए 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली:
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजधानी में अवैध रूप से चल रही नॉनवेज दुकानों और ढाबों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सिरसा ने स्पष्ट किया कि रिहायशी इलाकों में बिना अनुमति के चल रही मीट की दुकानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री सिरसा ने राजौरी गार्डन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पाया कि एक ही गली में 40 से 50 से अधिक ढाबे और मीट की दुकानें बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले 24 घंटे के भीतर इन सभी अवैध प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया जाए। साथ ही पानी और बिजली की सप्लाई भी काटने का आदेश दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर दुकानों को सील या ध्वस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

सिरसा ने कहा, “रिहायशी इलाकों में इस तरह की दुकानों के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्हें अपने घर तक बेचने की नौबत आ रही है। यह किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।”

यह कदम राजधानी में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji