RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 3:02 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, 40 लाख कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, 40 लाख कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, 40 लाख कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, 40 लाख कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ

नई दिल्ली:
दिल्ली के श्रमिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले की घोषणा दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने की।

नई नीति के तहत, दिल्ली में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी ₹400 से  ₹520  तक बढ़ा गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ लगभग 40 लाख कामगारों को मिलेगा, जो निर्माण, सफाई, फैक्ट्री, होटल और अन्य असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

सरकार की मंशा स्पष्ट:
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “दिल्ली सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।”

नई दरें इस प्रकार होंगी:

अकुशल श्रमिकों के लिए नई मजदूरी: ₹520 प्रतिदिन

अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों के लिए मजदूरी में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी की जाएगी।

सरकार का दावा है कि इस फैसले से न केवल कामगारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि उनकी सामाजिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।

विपक्ष ने भी सराहा:
विपक्ष के कुछ नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मजदूरों की भलाई के लिए यह एक सराहनीय कदम है।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji