Home » देश » दिल्ली सरकार लगाएगी बड़ा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका

दिल्ली सरकार लगाएगी बड़ा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका

दिल्ली सरकार लगाएगी बड़ा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका

दिल्ली सरकार लगाएगी बड़ा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राजधानी के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने ऐलान किया है कि दिल्ली में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

दिल्ली सरकार लगाएगी बड़ा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका
दिल्ली सरकार लगाएगी बड़ा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका

इस मेले में नौकरी की तलाश कर रहे युवा, प्रत्यक्ष रूप से कंपनियों और संस्थानों से संपर्क कर सकेंगे और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मिले और कंपनियों को उपयुक्त प्रतिभा।

रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए मंत्री कपिल मिश्रा ने श्रम मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि देश की नामचीन कंपनियों और संस्थानों को रोजगार मेले में आमंत्रित किया जाए, ताकि युवाओं को विविध क्षेत्रों में रोजगार का अवसर मिल सके।

दिल्ली सरकार की इस पहल से न केवल बेरोजगारी को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि युवाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आयोजन की तारीख और स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
E-Paper image 2