दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘इंडिया’ का नाम बदलकर ‘भारत’ करने की याचिका खारिज, गृह मंत्रालय को ज्ञापन देने को कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिया का नाम बदलकर ‘भारत’ करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि वह अपनी मांग को लेकर गृह मंत्रालय को ज्ञापन सौंपे। याचिका में सरकार को संविधान में संशोधन कर ‘इंडिया’ शब्द को हटाकर ‘भारत’ या ‘हिंदुस्तान’ करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।













