RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Tuesday, 21 Oct 2025 , 3:01 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » पंजाब से राजस्थान तक रेड अलर्ट: पाकिस्तानी ड्रोन हमले नाकाम, सीमा पर जंग जैसे हालात”

पंजाब से राजस्थान तक रेड अलर्ट: पाकिस्तानी ड्रोन हमले नाकाम, सीमा पर जंग जैसे हालात”

पंजाब से राजस्थान तक रेड अलर्ट: पाकिस्तानी ड्रोन हमले नाकाम, सीमा पर जंग जैसे हालात"

“पंजाब से राजस्थान तक रेड अलर्ट: पाकिस्तानी ड्रोन हमले नाकाम, सीमा पर जंग जैसे हालात”

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से भारत के पंजाब क्षेत्र में कई ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की गई। अमृतसर समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया, लेकिन भारतीय सेना और वायुसेना की सतर्कता ने पाकिस्तान की हर साजिश को नाकाम कर दिया।

देर रात तक शहरों में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे दहशत का माहौल बन गया। शनिवार सुबह अमृतसर पर एक बार फिर ड्रोन से हमला किया गया जिसे भारतीय एयरफोर्स ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद पूरे शहर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कभी भी सायरन बज सकते हैं।

रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर करीब 26 स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। इनमें से कई ड्रोन हथियारों से लैस हो सकते हैं। भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह अलर्ट पर हैं और किसी भी हवाई खतरे को जवाब देने के लिए तैयार हैं।

अधिकारियों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। अमृतसर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

भारत ने साफ कर दिया है कि देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji