आतंकवाद के अंत की शुरुआत: पहलगाम हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने एक के बाद एक ऐतिहासिक और कठोर फैसले लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब आतंक के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति पर बिना कोई समझौता किए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
1. भारत में पाकिस्तानी दूतावास बंद:
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के राजनयिक मिशन को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। सभी पाकिस्तानी अधिकारियों को भारत छोड़ने के निर्देश दे दिए गए हैं।
2. सिंधु जल संधि पर रोक:
1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार करते हुए भारत ने जल आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डालेगा।
3. पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा रद्द:
भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा, भविष्य में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।
4. अटारी बॉर्डर पोस्ट बंद:
पंजाब स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान से आए नागरिकों को 1 मई तक की समय-सीमा दी गई है भारत छोड़ने के लिए।
सरकार का सख्त संदेश:
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, “भारत अब चुप नहीं बैठेगा। आतंकवाद को समर्थन देने वालों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा।”
सार्वजनिक प्रतिक्रिया:
देशभर में इन फैसलों का स्वागत हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने सरकार के इस कदम को “देश की सुरक्षा के हित में” बताया है।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/