RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 4:31 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में की शिरकत

पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में की शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में की शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में की शिरकत

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास द्वारा आयोजित श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में भाग लिया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पूज्य संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे उन्हें मन को विशेष शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने देवीस्वरूपा कन्याओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

श्री धामी ने कहा, “यह हमारी सनातन संस्कृति की सबसे समृद्ध परंपराओं में से एक है, जहाँ नारी को देवी के रूप में पूजनीय माना गया है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन न केवल हमारे मन को शुद्ध करते हैं, बल्कि हमें हमारी धर्मपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

नेशनल कैपिटल टाइम्स

संबंधित समाचार
Rudra ji