RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 12:57 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » बिहार = BR » पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

पूर्णिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया में राज्य के वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। यह बैठक हालिया परिस्थितियों और संभावित सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे किसी भी भ्रामक या भड़काऊ कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्रवाई करने को कहा।

मुख्य निर्देश:

सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर

अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई के आदेश

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji