पृथ्वी दिवस: पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक संकल्प
22 अप्रैल, नई दिल्ली:
आज पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है – एक ऐसा दिन जो हमें हमारे ग्रह की रक्षा करने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की याद दिलाता है।
पहली बार 1970 में अमेरिका में मनाया गया यह दिन अब 190 से अधिक देशों में हर साल मनाया जाता है, और इसे विश्व का सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष उत्सव माना जाता है।
इस दिन की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी, जिन्होंने वायु और जल प्रदूषण जैसी समस्याओं के खिलाफ एक जन आंदोलन चलाने की आवश्यकता महसूस की। पहले पृथ्वी दिवस में ही 2 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने हिस्सा लिया था, जिसने पर्यावरणीय चेतना को एक नई दिशा दी।
पृथ्वी दिवस की प्रेरणा से ही Environmental Protection Agency (EPA) की स्थापना की गई और कई अहम पर्यावरणीय कानून अस्तित्व में आए।
आज के दिन दुनियाभर में पौधारोपण, सफाई अभियान, पर्यावरणीय रैलियां और जलवायु परिवर्तन पर चर्चाएं आयोजित की जाती हैं।
इस पृथ्वी दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम छोटे-छोटे कदमों से भी बड़े बदलाव ला सकते हैं – क्योंकि धरती है तो हम हैं।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/