RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 4:34 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » पेशवा बाजीराव प्रथम की पुण्यतिथि पर देश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पेशवा बाजीराव प्रथम की पुण्यतिथि पर देश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पेशवा बाजीराव प्रथम की पुण्यतिथि पर देश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पेशवा बाजीराव प्रथम की पुण्यतिथि पर देश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य की प्रतिमूर्ति, मराठा साम्राज्य के महान सेनानायक पेशवा बाजीराव प्रथम की पुण्यतिथि पर आज पूरे देशभर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पेशवा बाजीराव प्रथम (श्रीमन्त पेशवा बाजीराव बल्लाळ भट्ट) (1700 – 1740) एक महान सेनानायक थे। वे 1720 से 1740 तक मराठा साम्राज्य के चौथे छत्रपति शाहूजी महाराज के पेशवा (प्रधानमंत्री) रहे। बाजीराव जी का जन्म चितपावन कुल के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्हें ‘बाजीराव बल्लाळ’ तथा ‘थोरले बाजीराव’ के नाम से भी जाना जाता है।

पेशवा बाजीराव प्रथम को उनकी असाधारण युद्ध कौशल, मातृभूमि के प्रति अद्वितीय समर्पण और गौरवशाली इतिहास के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सदैव याद किया जाता है। मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए उनका अदम्य साहस आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।

देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों और श्रद्धांजलि सभाओं में लोगों ने बाजीराव प्रथम के जीवन और कार्यों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

इतिहासकारों का कहना है कि बाजीराव प्रथम न केवल एक महान सेनानी थे, बल्कि एक कुशल रणनीतिकार भी थे, जिन्होंने मराठा साम्राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। उनकी विजयों ने भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।

पेशवा बाजीराव का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व और बलिदान का अद्भुत उदाहरण बना रहेगा।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji