Home » देश » बस्ती चलो अभियान’ के तहत विजयवर्गीय ने जाना जनता का हाल

बस्ती चलो अभियान’ के तहत विजयवर्गीय ने जाना जनता का हाल

बस्ती चलो अभियान’ के तहत विजयवर्गीय ने जाना जनता का हाल

बस्ती चलो अभियान’ के तहत विजयवर्गीय ने जाना जनता का हाल

इंदौर,  अप्रैल:
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस महापर्व के अवसर पर चलाए जा रहे ‘बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं इंदौर से विधायक श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को प्रेम नगर बस्ती, वार्ड सम्राट अशोक मंडल का दौरा किया।

बस्ती चलो अभियान’ के तहत विजयवर्गीय ने जाना जनता का हाल
बस्ती चलो अभियान’ के तहत विजयवर्गीय ने जाना जनता का हाल

इस दौरान श्री विजयवर्गीय ने स्थानीय निवासियों से आत्मीय भेंट की और उनके हालचाल पूछे। उन्होंने बस्तीवासियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन भी दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान स्वागत करते हुए स्थापना दिवस का महत्व भी बताया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसकी जमीनी कार्यकर्ता और आम जनता है। ‘बस्ती चलो अभियान’ के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनका विश्वास जीतना है।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय पार्षद एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
E-Paper image 2