बस 48 घंटे… पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली-यूपी में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें इन 10 राज्यों का मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि 17 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से 17 से 20 फरवरी तक बारिश की संभावना है।












