बिहार की धरती से, आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश: PM मोदी का ऐलान – “आतंक और उसके समर्थक बख्शे नहीं जाएंगे”
पटना, 24 अप्रैल 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार की धरती से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा और साफ़ संदेश देते हुए कहा कि भारत हर आतंकी और उसके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पीछा करेगा और उन्हें सज़ा दिलाकर रहेगा। 
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता। हम आतंकियों को धरती के आखिरी छोर तक भी क्यों न जाना पड़े, वहां तक जाएंगे। आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश इस संकल्प में एकजुट है और मानवता में विश्वास रखने वाला हर इंसान भारत के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कठिन समय में भारत का समर्थन करने वाले विभिन्न देशों और उनके नेताओं का भी आभार जताया।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/












