भाजपा संगठन पर्व: मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों की नियुक्ति,
नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के संगठन पर्व के अंतर्गत चल रही सांगठनिक नियुक्तियों की प्रक्रिया के तहत प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नागपाल द्वारा विभिन्न जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। इन पर्यवेक्षकों की सहमति से मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा की गई।
इसी क्रम में जिला चांदनी चौक के अंतर्गत सदर बाजार विधानसभा (क्रमांक 19) के मंडल संख्या 72 में श्री बृजमोहन चंदेलिया को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्री देवेंद्र नगर को मंडल प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री विरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में यह नियुक्तियाँ पार्टी संगठन को और अधिक मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हैं। संगठन पर्व के इस चरण में ज़मीनी स्तर पर नेतृत्व को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ मिल सके।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ;https://nationalcapitaltimes.com/