भारत में मौसम का उलटफेर, कहीं बारिश और बर्फबारी तो कहीं तापमान 38 डिग्री से ऊपर पहुंचा
मार्च का महीना शुरू हो चुका है, और इस दौरान मौसम ने अपना रूप बदल लिया है। जहां उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं कुछ हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गई हैं













