Home » देश » मुंबई CIDCO परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की समीक्षा बैठक, ‘मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी’ को दी मंजूरी

मुंबई CIDCO परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की समीक्षा बैठक, ‘मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी’ को दी मंजूरी

मुंबई CIDCO परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की समीक्षा बैठक

नई मुंबई सिडको परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की समीक्षा बैठक, ‘मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी’ को दी मंजूरी

मुंबई | अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में 24 अप्रैल 2025 सह्याद्री गेस्ट हाउस, मुंबई में , सिडको की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विभिन्न साधनों से जोड़ने के लिए ‘मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी’ विकसित करने पर जोर दिया गया।

मुंबई CIDCO परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस ने निर्देश दिए कि हवाई अड्डे को जलमार्ग, मेट्रो और सड़क मार्ग से जोड़ा जाए, ताकि यात्रियों को आवागमन के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध हों। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वॉटर टैक्सी सेवा शुरू करने का निर्णय भी घोषित किया। इस सेवा के शुरू होने के बाद यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जहां जल मार्ग से भी यात्री आ-जा सकेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे से जुड़े मेट्रो स्टेशन के माध्यम से नागरिकों के लिए सुगम परिवहन की योजना बनाने का भी निर्देश दिया। साथ ही विमान पार्किंग, मरम्मत सुविधाएं और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए गए।

नैना परियोजना के तहत सड़क नेटवर्क के निर्माण में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार करने और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने पर भी बल दिया गया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नवी मुंबई क्षेत्र में चल रही खेल सुविधा परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और खारघर वैली गोल्फ कोर्स का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य मंत्री माधुरी मिसाल तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

सिडको ( CIDCO ) क्या है

सिडको (CIDCO), या है “सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन”. यह महाराष्ट्र राज्य सरकार का एक निकाय है जो नवी मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में शहरी और औद्योगिक विकास की योजना बनाता है और उन्हें लागू करता है। सिडको ने आवास, बुनियादी ढाँचे और उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, खासकर नवी मुंबई में।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
E-Paper image 2