मेरठ जेल पहुंचे बीजेपी सांसद अरुण गोविल, साहिल और मुस्कान को पढ़ने के लिए दी रामायण
मेरठ लोकसभा सांसद और रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल इन दिनों घर-घर रामायण बांटने का अभियान चला रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने मेरठ जेल में जाकर सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद साहिल और मुस्कान को भी रामायण पढ़ने के लिए दी। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी करारा तंज कसा।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/












