RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 02 Aug 2025 , 11:51 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » रामनवमी आज, देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल – मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजा ‘जय श्री राम’ का उद्घोष

रामनवमी आज, देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल – मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजा ‘जय श्री राम’ का उद्घोष

रामनवमी आज, देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल – मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजा ‘जय श्री राम’ का उद्घोष

रामनवमी आज, देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल – मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजा ‘जय श्री राम’ का उद्घोष

आज देशभर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और झांकियों का आयोजन किया गया है। कई जगहों पर शोभा यात्राएं भी निकाली जा रही हैं।

रामनवमी हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन त्रेतायुग में अयोध्या के राजा दशरथ के घर भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अवतार लिया था।

प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने भी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विशेष आयोजन हो रहे हैं, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं। 

रामनवमी आज, देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल
रामनवमी आज, देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल

अयोध्या समेत देश के प्रमुख राम मंदिरों में भव्य आयोजन किए गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े, जहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। शोभायात्राएं, रामलीलाएं और धार्मिक झांकियों का आयोजन भी किया गया है।

जय श्री राम और जय माता दी के नारों से गूंजे मंदिर परिसर, भक्ति के इस माहौल में हर उम्र के लोग उत्साह और श्रद्धा से लीन दिखे।

रामनवमी और नवरात्रा के अंतिम दिन, भक्त माँ सिद्धिदात्री की पूजा कर नवरात्र का समापन कर रहे हैं। कन्या पूजन और हवन के साथ भक्तजन माँ दुर्गा को विदाई दे रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में भी किया गया बदलाव। प्रशासन ने जगह-जगह कंट्रोल रूम बनाए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

 

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji