सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 19 मार्च को धरती पर लौटेंगे
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने के विस्तारित मिशन के बाद 19 मार्च, 2025 को पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं।
उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के माध्यम से होगी, जिसका स्प्लैशडाउन भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा तट के पास अटलांटिक महासागर में होने की योजना है। मूल रूप से उनका मिशन कुछ हफ्तों का था, लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे नौ महीने तक बढ़ा दिया गया।
लंबा मिशन: सुनीता और विल्मोर ने 150 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए और पृथ्वी की महत्वपूर्ण घटनाओं का अवलोकन किया।
भारत से जुड़ाव: गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासन गांव में सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष प्रार्थनाएं हो रही हैं।
पीएम मोदी का संदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को भारत आने का आमंत्रण दिया, कहा – “भारत की बेटी का स्वागत करने को उत्सुक हैं।”