RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 15 Dec 2025 , 4:16 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली, 22 मई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात राजधानी दिल्ली में हुई, जहाँ दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और सुशासन को लेकर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जो हरियाणा की बेटी हैं, आज दिल्ली की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभा रही हैं। भाजपा की नई पीढ़ी की मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरीं रेखा गुप्ता को लेकर मुख्यमंत्री सैनी ने प्रशंसा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है कि आज देश की बेटियाँ हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। वे मात्र विकास की भागीदार नहीं, बल्कि नेतृत्व की धुरी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल हैं।”

 

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji