हरियाणा बनेगा देश का पहला राज्य, जहां लागू होंगे 3 नए आपराधिक कानून, लोगों को मिलेगा त्वरित न्याय
हरियाणा प्रदेश को एक नई कानूनी पहल का हिस्सा बनने का गर्व प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार ने तीन नए आपराधिक कानून लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे यहां के नागरिकों को त्वरित न्याय प्राप्त होगा और आपराधिक मामलों का समाधान तेज गति से होगा। यह पहल हरियाणा को देश का पहला राज्य बना देगा, जहां इस तरह के तीन नए कानून एक साथ लागू होंगे।












