हवा महल में तिरंगा यात्रा की तैयारी जोरों पर, बालमुकुंद आचार्य ने किया जनसंपर्क का आह्वान
जयपुर।#Operation_Sindoor की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को नमन करने के उद्देश्य से हवा महल विधानसभा क्षेत्र में 15 मई को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक बालमुकुंद आचार्य ने की।
बैठक में तय किया गया कि अधिक से अधिक आम नागरिक, संत-महंत, अर्चक व पुरोहित इस यात्रा में भाग लेंगे और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, “भारतीय सेना का सम्मान करना हर भारतीय का गौरव भी है और कर्तव्य भी। यह तिरंगा यात्रा सेना के शौर्य, बलिदान और सम्मान को समर्पित है।”
तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनभावना को जोड़ा जाएगा।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ;