भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की मिट्टी, मौसम और परंपराएं सदियों से खेती-किसानी से जुड़ी रही हैं। देश की आधी से अधिक आबादी आज भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। ऐसे में किसानों के योगदान को सम्मान देने और उनकी समस्याओं, संघर्षों व उपलब्धियों को याद करने के लिए हर वर्ष 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि उस अन्नदाता को नमन करने का अवसर है, जो अपने पसीने से पूरे देश का पेट भरता है।
किसान दिवस भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है।

आज के दौर में तकनीक ने खेती को नई दिशा दी है। ड्रिप इरिगेशन, सोलर पंप, जैविक खेती, डिजिटल मंडियां और कृषि ऐप्स किसानों की मदद कर रहे हैं। लेकिन तकनीक तभी कारगर होगी, जब वह छोटे और सीमांत किसानों तक पहुंचे। किसान दिवस पर यह संकल्प लेना जरूरी है कि हम किसानों को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास का भागीदार बनाएंगे।
किसान है तो देश है। अन्नदाता को नमन, किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ????????
नेशनल कैपिटल टाइम्स












