RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Tuesday, 01 Jul 2025 , 1:20 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » “असम चुनाव से पहले अचानक सक्रिय हुए 5,000 विदेशी फेसबुक अकाउंट’, CM हिमंता ने कांग्रेस से जोड़ा संबंध”

“असम चुनाव से पहले अचानक सक्रिय हुए 5,000 विदेशी फेसबुक अकाउंट’, CM हिमंता ने कांग्रेस से जोड़ा संबंध”

दिसपुर, असम: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार, 20 जून को कहा कि 5,000 से ज्यादा ‘सोशल मीडिया अकाउंट’ कांग्रेस की असम शाखा के प्रचार और समर्थन के लिए सक्रिय हो गए हैं। उनका कहना है कि इन में से बहुत सारे ‘अकाउंट’ इस्लामिक देशों से चलते हैं। हिमंता सरमा ने दिसपुर के लोक सेवा भवन में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि ये ‘अकाउंट’ 47 देशों में सक्रिय हैं और इनमें से सबसे अधिक सक्रिय ‘अकाउंट’ बांग्लादेश और पाकिस्तान में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि ये ‘अकाउंट’ पिछले एक महीने से कांग्रेस की असम इकाई के एक खास नेता और पार्टी के राज्य पृष्ठ की गतिविधियों पर विशेष रूप से नजर रख रहे हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘‘यह अद्भुत है कि वे राहुल गांधी या यहां तक कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया या ‘लाइक’ नहीं करते। वे सिर्फ एक विशेष नेता और असम कांग्रेस इकाई पर ध्यान केंद्रित करते हैं।” असम के अलावा, वे इस्लामिक चरमपंथी सामग्री साझा करते हैं जिसमें फिलिस्तीन, ईरान और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनूस से संबंधित पोस्ट शामिल हैं।

सीएम हिमंता ने किसी का उल्लेख नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने किसी भी नेता का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा, “यह लगभग एक माह से जारी है। मैं किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताऊँगा, लेकिन हम हालात पर बारीकी से ध्यान दे रहे हैं. ये लोग व्हाट्सएप या टेलीग्राम समूह के जरिए जुड़े हुए हैं. वे विशेष रूप से किसी विवादित घटना के बाद सक्रिय हो जाते हैं।

उन्होंने जीएस रोड और खारघुली इलाकों का जिक्र करते हुए गुवाहाटी में संभावित स्थानीय कनेक्शन का संकेत दिया, हालांकि विशेष जानकारी प्रदान नहीं की।

उन्होंने बताया, ‘‘2026 के विधानसभा चुनावों से पहले असम की राजनीति में भारी विदेशी हस्तक्षेप हो रहा है और यह पहली बार हो रहा है.” मुख्यमंत्री ने इसे ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा” का सवाल बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी गई है. मुखेत्री हिमंता की इस बात ने असम के राज्य चुनावों से पूर्व डिजिटल हस्तक्षेप और साम्प्रदायिक सामग्री पर एक नई चर्चा को जन्म दिया है।
संबंधित समाचार
Rudra ji