11 मई 1998: पोखरण में परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देश ने किया वैज्ञानिकों को नमन
मुख्य खबर:
11 मई है – वही ऐतिहासिक दिन जब 1998 में भारत ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पोखरण की तपती रेत पर पांच परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया था। इस दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नेतृत्व में इस मिशन को अंजाम दिया गया। यह सिर्फ रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक नहीं था, बल्कि तकनीक के क्षेत्र में आत्मबल और वैश्विक नेतृत्व की ओर कदम भी था।
आज भारत डिजिटल इंडिया, स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप इनोवेशन में विश्वपटल पर छा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह प्रगति उसी नींव पर खड़ी है जो 1998 में डाली गई थी।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ;