RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 19 Oct 2025 , 8:02 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » उत्तर प्रदेश » UP: गोकशी एवं गौतस्करी पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त

UP: गोकशी एवं गौतस्करी पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त

UP: गोकशी एवं गौतस्करी पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त

गोकशी एवं गौतस्करी पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गोकशी एवं गौतस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया है। सरकार की सख़्त नीति और पुलिस की सक्रियता के चलते पिछले डेढ़ सालों में इन मामलों पर बड़े पैमाने पर कार्यवाही हुई है। पुलिस ने न केवल हजारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों पर भी करारा प्रहार किया है।

गोकशी के प्रकरणों में कड़ी कार्रवाई

दिनांक 01 जनवरी 2024 से 31 अगस्त 2025 तक गोकशी के मामलों में 699 अभियोग पंजीकृत किए गए। पुलिस ने अभियान चलाकर 2,279 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 539 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

539 अभियुक्तों पर गुंडा एक्ट लगाया गया।

6 अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई।

467 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

781 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही, गोकशी से जुड़ी लगभग ₹9.19 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की गई।

गौतस्करी के प्रकरणों में भी सख़्ती

इसी अवधि में गौतस्करी के मामलों में 1,200 अभियोग पंजीकृत हुए। पुलिस ने 2,709 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि 568 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

476 अपराधियों पर गुंडा एक्ट लगाया गया।

9 पर NSA लगाया गया।

288 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

1,328 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई।

गौतस्करी से जुड़ी लगभग ₹9.97 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की गई।

अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख

इन आँकड़ों से यह साफ हो जाता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस गोकशी एवं गौतस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जिन अपराधियों ने इन अवैध गतिविधियों के जरिए संपत्ति बनाई, उनकी जायदाद भी ज़ब्त की गई है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के अपराध की हिम्मत न कर सके।

राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार यह संदेश दे रहे हैं कि गोकशी और गौतस्करी जैसे अपराधों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार
Rudra ji