बंगाल में SIR प्रक्रिया शुरू होते ही बढ़ी हलचल, अवैध बांग्लादेशियों की घर वापसी तेज — BSF का दावा
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही भारत–बांग्लादेश सीमा पर अचानक हलचल तेज हो गई है। बिना बाड़ वाली सीमाओं से होकर बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिक वापस लौटने की कोशिश कर रहे हैं।
बीएसएफ के मुताबिक, SIR शुरू होने के बाद से रोजाना 150 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी अपने देश की ओर लौट रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई लोगों ने बताया कि वे भारत रोज़गार की तलाश में आए थे और अब SIR प्रक्रिया के चलते पहचान उजागर होने के डर से लौटने को मजबूर हैं।
इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने इसे “जबरदस्ती थोपने वाली और खतरनाक प्रक्रिया” करार दिया है।
अवैध घुसपैठियों के अनुसार, बांग्लादेश लौटने पर उन्हें काम नहीं मिलेगा , जबकि भारत में उन्हें रोजगार के मौके मिल जाते थे।
सीमा पर बढ़ी गतिविधियों और राज्य सरकार–चुनाव आयोग के बीच खींचतान से SIR प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।












