Home » देश » हज यात्रा 2026 में बड़े बदलाव: पति-पत्नी नहीं रह सकेंगे एक ही कमरे में, रसोई की सुविधा भी खत्म

हज यात्रा 2026 में बड़े बदलाव: पति-पत्नी नहीं रह सकेंगे एक ही कमरे में, रसोई की सुविधा भी खत्म

हज यात्रा 2026 में बड़े बदलाव: पति-पत्नी नहीं रह सकेंगे एक ही कमरे में, रसोई की सुविधा भी खत्म

सऊदी अरब ने हज यात्रा 2026 के लिए इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। नए नियमों के तहत पति-पत्नी (मियां-बीवी) को एक ही कमरे में रहने की अनुमति नहीं होगी। सभी महिला और पुरुष यात्रियों को अलग-अलग कमरों में ठहराया जाएगा और पुरुषों का महिलाओं के कमरों में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यात्रियों को इस बार खाना बनाने की सुविधा भी नहीं मिलेगी। रसोईघर की व्यवस्था हटाने के बाद अब हज यात्री बाहर से भोजन खरीदकर ही खा सकेंगे। इससे हज यात्रा की लागत बढ़ने की संभावना है।

इधर, हज कमेटी ऑफ इंडिया यात्रियों को सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम यात्रा प्रदान करने के लिए इस बार सभी हज यात्रियों को मुफ्त स्मार्ट वॉच देने जा रही है।

वर्ष 2026 की हज यात्रा अप्रैल-मई में आयोजित होगी। प्रदेश से कुल 18,750 यात्री हज पर जाएंगे। पिछले वर्ष सऊदी सरकार ने भारत के आग्रह पर भारतीय यात्रियों को संयुक्त कमरा और स्वयं खाना बनाने की अस्थायी छूट दी थी, लेकिन इस वर्ष वह छूट समाप्त कर दी गई है। अब भारत सरकार और हज कमेटी यात्रियों के लिए कैटरिंग सहित अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2