RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 19 Oct 2025 , 2:13 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » मनोरंजन » बॉलीवुड और साउथ का धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ में अभिषेक बच्चन की एंट्री!

बॉलीवुड और साउथ का धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ में अभिषेक बच्चन की एंट्री!

बॉलीवुड और साउथ का धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ में अभिषेक बच्चन की एंट्री!

बॉलीवुड और साउथ का धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ में अभिषेक बच्चन की एंट्री!

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद उनके पास नई फिल्मों की लाइन लग गई है। उनमें सबसे बड़ी चर्चित फिल्म है हनु राघवपुड़ी की पैन-इंडिया परियोजना ‘फौजी’, जो द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में प्रभास एक फौजी के किरदार में दिखाई देंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अब बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन भी शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि अभिषेक फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे और बहुत जल्द प्रभास के साथ शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म के साथ अभिषेक बच्चन साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।

एक’ रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल निर्देशक और अभिषेक बच्चन के बीच बातचीत जारी है। यदि सबकुछ ठीक रहा, तो शूटिंग जल्दी ही शुरू हो जाएगी।

फिल्म के इस अपडेट के साथ फैंस में उत्साह बढ़ गया है और प्रभास-अभिषेक की जोड़ी को देखने का इंतज़ार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार
Rudra ji