RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 1:36 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » ताजा खबर » दिल्ली के सभी जिलाध्यक्षों ने CM: रेखा गुप्ता से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

दिल्ली के सभी जिलाध्यक्षों ने CM: रेखा गुप्ता से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

दिल्ली के सभी जिलाध्यक्षों ने CM: रेखा गुप्ता से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

दिल्ली के सभी जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आवास पर आज चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग सहित दिल्ली प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट की। हाल ही में एक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन पर हुए कायराना हमले के बाद यह उनकी पहली सामूहिक मुलाकात रही। सभी जिलाध्यक्षों ने उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया और उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाने पर खुशी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर सभी जिलाध्यक्षों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और प्रदेश की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और किसी भी परिस्थिति में रुकावट नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे हमले उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सकते, बल्कि जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करते हैं।

दिल्ली के सभी जिलाध्यक्षों ने CM: रेखा गुप्ता से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना
दिल्ली के सभी जिलाध्यक्षों ने CM: रेखा गुप्ता से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

बैठक के दौरान उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने हर जिले में जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्षों ने भी मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।

यह मुलाकात न केवल आपसी आत्मीयता का प्रतीक रही, बल्कि संगठन के भीतर नई ऊर्जा और विश्वास का संचार भी करती दिखी।

नेशनल कैपिटल टाइम्स 

संबंधित समाचार
Rudra ji