RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 19 Oct 2025 , 5:17 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » America: ने भारत पर डाला दबाव: रूसी तेल खरीद बंद करने की शर्त पर ही ट्रेड डील

America: ने भारत पर डाला दबाव: रूसी तेल खरीद बंद करने की शर्त पर ही ट्रेड डील

America: ने भारत पर डाला दबाव: रूसी तेल खरीद बंद करने की शर्त पर ही ट्रेड डील

अमेरिका ने भारत पर डाला दबाव: रूसी तेल खरीद बंद करने की शर्त पर ही ट्रेड डील

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने एक बार फिर भारत को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक भारत रूस से तेल की खरीद बंद नहीं करता, तब तक हाई टैरिफ और ट्रेड डील पर आगे बढ़ना संभव नहीं है।

लुटनिक ने साफ शब्दों में कहा, “भारत जब रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा तो हम उनके साथ सभी समस्याओं का समाधान कर लेंगे।” उन्होंने जोड़ा कि इस समय वे भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर सबसे अधिक नज़र बनाए हुए हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत लगातार रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीदकर अपनी ऊर्जा ज़रूरतें पूरी कर रहा है। अमेरिका का मानना है कि रूस से जारी यह व्यापार उसके खिलाफ लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों को कमजोर करता है।

भारत की दुविधा

एक तरफ सस्ता रूसी तेल भारत की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम है।

दूसरी ओर, अमेरिका भारत का बड़ा कारोबारी साझेदार है और नई ट्रेड डील दोनों देशों के रिश्तों के लिए मायने रखती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह मुद्दा भारत-अमेरिका रिश्तों में बड़ा विवाद का कारण बन सकता है।

संबंधित समाचार
Rudra ji