Home » देश » अनुराग ठाकुर: दुःख की घड़ी में देवभूमि के साथ खड़ी Modi सरकार

अनुराग ठाकुर: दुःख की घड़ी में देवभूमि के साथ खड़ी Modi सरकार

अनुराग ठाकुर: दुःख की घड़ी में देवभूमि के साथ खड़ी Modi सरकार

अनुराग ठाकुर: दुःख की घड़ी में देवभूमि के साथ खड़ी मोदी सरकार

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने प्रदेशवासियों की ज़िंदगी को हिला कर रख दिया है। इस कठिन समय में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत कदम उठाते हुए बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1500 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रदेशवासियों से संवाद कर उनके जख्मों पर मरहम लगाया। उन्होंने सभी स्तरों पर राहत कार्यों की तेज़ी से निगरानी करने के निर्देश दिए, जिससे प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुँच सके।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा, “दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना देवभूमि के लिए उनके गहरे स्नेह और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हिमाचल के हर नागरिक के लिए यह एक बड़ा संबल है।”

प्रदेशवासियों और राहत कर्मियों को हौसला देने के लिए प्रधानमंत्री का यह कदम न केवल आर्थिक मदद बल्कि मानसिक सहारा भी साबित हो रहा है। हिमाचल के लोग इस समर्थन को अपने लिए बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं और केंद्र सरकार के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं।

हिमाचल की कठिन घड़ी में हाथ थामने के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का हृदय से धन्यवाद।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2