RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 15 Jun 2025 , 8:13 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » परवेश वर्मा ने AAP विधायकों को दी सख्त चेतावनी, दिल्ली सचिवालय में विकास कार्यों पर मंथन:

परवेश वर्मा ने AAP विधायकों को दी सख्त चेतावनी, दिल्ली सचिवालय में विकास कार्यों पर मंथन:

परवेश वर्मा ने AAP विधायकों को दी सख्त चेतावनी, दिल्ली सचिवालय में विकास कार्यों पर मंथन:

दिल्ली सचिवालय में विकास कार्यों पर मंथन: परवेश वर्मा ने AAP विधायकों को दी सख्त चेतावनी

नई दिल्ली, 13 जून – दिल्ली सचिवालय में आज एक अहम बैठक हुई, जिसमें मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के साथ उनके क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान विधायकों ने खुलकर कहा कि उनके क्षेत्रों में लंबे समय से विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है।

परवेश वर्मा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए साफ शब्दों में कहा:

 “जनता की तकलीफ हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी का सवाल है।”

उन्होंने अधिकारियों और संबंधित विभागों को चेताया कि अगर कामों में और देरी हुई तो जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में जल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, और सीवर लाइन जैसी ज़रूरी सेवाओं को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

इस बैठक का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि जनता को ज़रूरी सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के समय पर मिलें, चाहे विधायक किसी भी पार्टी से क्यों न हों।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji