RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 16 Jun 2025 , 1:52 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » बिहार = BR » नीतीश कुमार ने किया बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का उद्घाटन, कामगारों से की सीधी बातचीत

नीतीश कुमार ने किया बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का उद्घाटन, कामगारों से की सीधी बातचीत

नीतीश कुमार ने किया बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का उद्घाटन, कामगारों से की सीधी बातचीत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का उद्घाटन, कामगारों से की सीधी बातचीत

पटना, 15 जून:
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना के बिहटा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित शर्ट निर्माण इकाई, बैग निर्माण इकाई और सुविधा केंद्र का विधिवत उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नीतीश कुमार ने किया बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का उद्घाटन, कामगारों से की सीधी बातचीत
नीतीश कुमार ने किया बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का उद्घाटन, कामगारों से की सीधी बातचीत

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के पश्चात इन अत्याधुनिक इकाइयों का विस्तार से अवलोकन किया और कार्यस्थल पर मौजूद कामगारों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने न केवल उनके कार्यों की सराहना की, बल्कि उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राज्य के औद्योगिक भविष्य का मजबूत आधार बताया।

नीतीश कुमार ने किया बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का उद्घाटन, कामगारों से की सीधी बातचीत
नीतीश कुमार ने किया बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का उद्घाटन, कामगारों से की सीधी बातचीत

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन इकाइयों की उत्पादन क्षमता और श्रमिक हितों का संतुलन बनाए रखते हुए, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित ये इकाइयाँ बिहार में “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को साकार करने में मील का पत्थर साबित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji