RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 19 Oct 2025 , 2:26 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » बिहार = BR » Bihar News: विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार – बिहार-झारखंड बॉर्डर पर एक्शन!

Bihar News: विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार – बिहार-झारखंड बॉर्डर पर एक्शन!

Bihar News: विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार - बिहार-झारखंड बॉर्डर पर एक्शन!

विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार — बिहार-झारखंड बॉर्डर पर एक्शन!

पटना :
बिहार में मद्यनिषेध कानून के बावजूद शराब तस्कर सक्रिय हैं, लेकिन अब कार्रवाई भी तेज हो गई है।
मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल को एक गुप्त सूचना मिली कि झारखंड के रास्ते बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है।

जानकारी मिलते ही ब्यूरो की टीम ने कुरु थाना, जिला लोहरदगा (झारखंड) पुलिस के साथ मिलकर 16 अक्टूबर 2025 को त्वरित छापेमारी की।
इस दौरान एक 10 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से करीब 3664 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

Bihar News: विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार - बिहार-झारखंड बॉर्डर पर एक्शन!
Bihar News: विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार – बिहार-झारखंड बॉर्डर पर एक्शन!

मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि यह शराब बिहार में खपाने की बड़ी साजिश का हिस्सा थी।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

संबंधित समाचार
Rudra ji