RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 14 Dec 2025 , 6:19 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » बिहार = BR » BiharPolitics: बिहार में विभागों का बंटवारा, गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिला

BiharPolitics: बिहार में विभागों का बंटवारा, गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिला

BiharPolitics: बिहार में विभागों का बंटवारा, गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिला

बिहार में विभागों का बंटवारा, गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद शुक्रवार को नई बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार सबसे अहम बदलाव गृह विभाग को लेकर देखने को मिला है। बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी को गृह विभाग की कमान सौंपी गई है। अब वे राज्य की कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पिछले 20 साल में यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है। यह बदलाव राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री रामकृपाल यादव को कृषि विभाग दिया गया है, जिसे सरकार के प्रमुख और सबसे प्रभावशाली मंत्रालयों में गिना जाता है।

गुरुवार को कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन फिलहाल 18 मंत्रियों को ही विभागों का आवंटन किया गया है। बाकी मंत्रियों के विभाग तय होने का इंतजार है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।

संबंधित समाचार
Rudra ji