बड़ी ख़बर: नक्सली कमांडर मादवी हिडमा एनकाउंटर में ढेर, पत्नी की भी मौत
आंध्र प्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर मादवी हिडमा को एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मार गिराया गया है। इस कार्रवाई के दौरान उसकी पत्नी भी मारी गई।
हिडमा दंतेवाड़ा और सुकमा क्षेत्र का सबसे ख़तरनाक और सबसे ज़्यादा वांछित नक्सली कमांडर माना जाता था। वर्षों तक उसने इस इलाके में दहशत का माहौल बनाए रखा और कई बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम दिया। सुरक्षा एजेंसियों के लिए वह सबसे चुनौतीपूर्ण नामों में से एक था।
सुरक्षाबलों की ओर से यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया, जिसके बाद मुठभेड़ में हिडमा ढेर हो गया। उसकी मौत को नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।












