RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 15 Dec 2025 , 6:06 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » BreakingNews: राहुल गांधी का बड़ा आरोप: हरियाणा में “वोट चोरी” से कांग्रेस की सरकार चुराई गई

BreakingNews: राहुल गांधी का बड़ा आरोप: हरियाणा में “वोट चोरी” से कांग्रेस की सरकार चुराई गई

BreakingNews: राहुल गांधी का बड़ा आरोप: हरियाणा में “वोट चोरी” से कांग्रेस की सरकार चुराई गई

राहुल गांधी का बड़ा आरोप: हरियाणा में “वोट चोरी” से कांग्रेस की सरकार चुराई गई

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि “हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है, और इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत हमारे पास मौजूद है।”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में दावा किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने कई चौंकाने वाले उदाहरण पेश किए –

ब्राज़ील की एक मॉडल हरियाणा की वोटर लिस्ट में दर्ज – 10 बूथों पर 22 वोट, अलग-अलग नाम से।

एक ही फोटो से 223 वोट, हर बार नया नाम।

एक ही घर में 501 वोटर, जबकि वो घर सिर्फ़ कागज़ों में मौजूद।

पूरे राज्य में 1,24,177 फर्ज़ी तस्वीरों वाले वोटर।

हज़ारों लोग जिनके वोट हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह दर्ज हैं – राहुल के मुताबिक इनमें कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

कुछ वोटर लिस्ट में “मकान संख्या 0” जैसे पते दर्ज, जबकि उस जगह पर न मकान है, न फुटपाथ।

राहुल गांधी ने तंज़ कसते हुए कहा –

 “मानना पड़ेगा, व्यवस्था सच में टाइट थी। यह साफ है कि EC और BJP ने मिलकर हरियाणा का चुनाव चुराया है।”

उन्होंने देश के युवाओं और Gen-Z पीढ़ी से अपील करते हुए कहा –

“सत्य और अहिंसा का हाथ थामिए, भारी संख्या में निकलकर मतदान कीजिए। वोट चोरी को हराने और लोकतंत्र की रक्षा करने का यही सबसे बड़ा हथियार है।”

संबंधित समाचार
Rudra ji