
लोकसभा में सपा सांसद के बयान से सियासी बवाल, “जिहाद” शब्द के इस्तेमाल पर हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के एक विवादित बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। सदन में अपनी बात रखते हुए उन्होंने “शायद हमें जिहाद करना पड़ेगा” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सत्ता पक्ष और कुछ विपक्षी दलों ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया। बयान के








